विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: यादव नगर के 1000 घरों में 3 दिन से पानी की आपूर्ति ठप, आंखें मूंदे बैठे जल बोर्ड के अधिकारी

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:30 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के यादव नगर में पिछले तीन दिनों से दिल्ली जल बोर्ड की पानी आपूर्ति ठप है, जिससे एक हजार से अधिक घरों में पेयजल संकट गहरा गया है।

तीन दिन से आपूर्ति ठप। AI जनरेटेड

तीन दिन से आपूर्ति ठप। AI जनरेटेड

HighLights

  1. यादव नगर में तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप।

  2. एक हजार से अधिक घरों में पेयजल संकट गहराया।

  3. टूटी पाइपलाइन के कारण हुई समस्या, जल्द बहाली का आश्वासन।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के यादव नगर में पिछले तीन दिनों से दिल्ली जल बोर्ड की ओर से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण एक हजार से अधिक घरों के लोग परेशान हैं।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। इससे लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी हो रही है। शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

पानी का संकट खड़ा हो गया

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पानी की आपूर्ति बाधित होने से घरों में पीने के पानी से लेकर खाना बनाने, नहाने और अन्य जरूरी कामों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को पानी की व्यवस्था करने के लिए दूसरे विकल्पों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

एलजी को ऑनलाइन करेंगे शिकायत

यादव नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. आरपी पाराशर ने बताया कि यदि बुधवार को पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होती तो वह एलजी को ऑनलाइन शिकायत करेंगे। उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभाग को भी आगाह कर दिया है।

स्थानीय निवासी सतीश सैनी, विनोद शर्मा, पवन कुमार, डॉ. रमा पाराशर ने बताया कि पानी की समस्या का समाधान तीन दिन में भी नहीं हुआ। इस पर जूनियर इंजीनियर (जेई) से बात की गई।

उठा रहा बड़ा सवाल

उनका कहना है कि पानी की लाइन टूटने से समस्या हुई है। इसमें एनडीपीएल के चल रहे कार्य को वजह बताया जा रहा है। लेकिन सवाल उठ रहा है कि तीन दिन पेयजल सप्लाई कैसे रोकी जा सकती है।

इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एनडीपीएल के चल रहे कार्य के दौरान पेयजल लाइन टूट गई थी। इसलिए आमजन को समस्या हुई है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली जल बोर्ड का ऐतिहासिक फैसला, 17,970 करोड़ से होगा पानी और सीवर व्यवस्था का कायाकल्प