विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैजिक शो, पपेट शो और टॉय ट्रेन...दिल्ली के बांसेरा पार्क में विश्व पर्यटन दिवस पर बच्चे दो दिन करेंगे धमाल

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:39 PM (IST)

विश्व पर्यटन दिवस पर सराय काले खां स्थित डीडीए के बांसेरा पार्क में 26 और 27 सितंबर को 'रंग रस ...और पढ़ें

बांसेरा पार्क में 26 और 27 सितंबर को होने वाले दो दिवसीय ‘रंग रस रूह’ महोत्सव के लिए चल रही तैयारियां। जागरण

बांसेरा पार्क में 26 और 27 सितंबर को होने वाले दो दिवसीय ‘रंग रस रूह’ महोत्सव के लिए चल रही तैयारियां। जागरण

HighLights

  1. विश्व पर्यटन दिवस पर बांसेरा पार्क में दो दिवसीय 'रंग रस रूह' महोत्सव।

  2. बच्चों के लिए मैजिक शो, पपेट शो, टॉय ट्रेन और झूले मुख्य आकर्षण।

  3. परिवारों हेतु पारंपरिक व्यंजन, सूफी गजल और निजामी ब्रदर्स की कव्वाली।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। विश्व पर्यटन दिवस पर सराय काले खां स्थित डीडीए के बांसेरा पार्क में बच्चों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। 26 और 27 सितंबर को होने वाले दो दिवसीय ‘रंग रस रूह’ महोत्सव में बच्चों के लिए मैजिक शो, पपेट शो, गेम्स, टाय ट्रेन और विभिन्न झूले आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मन मोहेंगे ‘बचपन की दुकान’ और ‘यादों की गली’

डीडीए के अनुसार, बच्चे ‘मस्ती का अड्डा’ में गेम्स, टाय ट्रेन और झूलों का आनंद ले सकेंगे। वहीं ‘हुनर गली’ में उन्हें पोटरी, ब्लाक प्रिंटिंग और मंडला आर्ट जैसी गतिविधियों को खुद करके सीखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा ‘बचपन की दुकान’ और ‘यादों की गली’ भी बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

पपेट शो से मैजिक शो तक की तैयारी

महोत्सव में पपेट शो, लोकगीत और लोकनृत्य के साथ मैजिक शो भी होंगे। परिवारों के लिए ‘भारत के जायके’ में बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और बंगाल के पारंपरिक व्यंजनों के साथ दक्षिण भारतीय भोजन और वाराणसी का पान भी उपलब्ध होगा।

26 सितंबर की शाम सूफी और गजल प्रस्तुतियां होंगी, जबकि 27 सितंबर को शाम सात बजे निजामी ब्रदर्स की लाइव कव्वाली होगी। बांसेरा सराय काले खां मेट्रो स्टेशन के सामने है और यहां पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- आपकी इमारत कितनी सुरक्षित? दिल्ली में पुराने भवनों का स्ट्रक्चरल ऑडिट हुआ अनिवार्य, 3 माह में देनी होगी रिपोर्ट