Move to Jagran APP

गायक मीका के घर चोरी का आरोपी दिल्ली से धरा

बॉलीवुड गायक व पॉप ¨सगर मीका के मुंबई स्थित घर में हुई चोरी के मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। पश्चिमी जिला स्थित कीर्तिनगर थाना पुलिस की टीम ने इस घटना के आरोपित अंकित वासन 27 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 6900 अमेरिकी डॉलर, 50 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस को तीन अलग अलग बैंक खातों का भी पता जिसमें 10 लाख

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Aug 2018 09:26 PM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 09:26 PM (IST)
गायक मीका के घर चोरी 
का आरोपी दिल्ली से धरा
गायक मीका के घर चोरी का आरोपी दिल्ली से धरा

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :

loksabha election banner

गायक मीका सिंह के मुंबई स्थित घर में हुई चोरी के मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। कीर्ति नगर थाना पुलिस की टीम ने आरोपित उत्तम नगर निवासी अंकित वासन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 6900 अमेरिकी डॉलर (4.71 लाख रुपये) और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा उसके तीन बैंक खातों का भी पता चला है, जिसमें 10.83 लाख रुपये जमा हैं।

पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बीट कांस्टेबलों को कहा था कि वे अपने स्तर पर अपराध की रोकथाम के लिए सूत्रों के संपर्क में रहें, ताकि उनसे महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती रहें। इस बीच मुंबई के ओशिवारा थाना से बॉलीवुड गायक अमरीक ¨सह उर्फ मीका सिंह के घर हुई चोरी की जानकारी मिली। कीर्ति नगर थाने में तैनात बीट कांस्टेबल महेंद्र व हेड कांस्टेबल विनोद को सूत्रों से पता चला कि मीका के घर हुई चोरी का मुख्य आरोपित अंकित दिल्ली के उत्तम नगर इलाके का रहने वाला है। तत्काल उन्होंने यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों से साझा की। इसके बाद एसीपी रमन लांबा की देखरेख व एसएचओ अनिल शर्मा के नेतृत्व में बनी टीम ने आरोपित के बारे में जानकारियां जुटानी शुरू कर दी। टीम ने करीब 72 घंटे लगातार मेहनत की। पुलिस के अनुसार, आरोपित अपनी लोकेशन बार-बार बदल रहा था, लेकिन अंत में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जैसे ही वह विकासपुरी इलाके में अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कुबूल कर ली है। आरोपित अंकित मीका को करीब डेढ़ दशक से जानता है। दोनों की जान-पहचान एक कार्यक्रम में हुई थी। वह मीका के म्यूजिक वीडियो की एडि¨टग का काम करता था। उसने बताया कि वह मीका का काफी विश्वासपात्र था और उसी की तरह जीना चाहता था। मौका मिलने पर वह मीका के घर व कार्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम देता था, लेकिन 29 जुलाई को हुई चोरी के बाद वह मीका के शक के घेरे में आ गया। मुंबई में दो दिन इधर-उधर छिपे रहने के बाद वह बुधवार को फ्लाइट से दिल्ली आ गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित के पास से हार्ड डिस्क भी मिली है। इसमें मीका के वे एलबम भी हैं जिन्हें अभी तक रिलीज नहीं किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.