विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली युवती को मिली एक दिन की पुलिस हिरासत

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 17 Jan 2016 04:37 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2016 08:45 AM (IST)

ऑड-ईवन की सफलता को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली युवती की आज कोर्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ऑड-ईवन की सफलता को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली युवती भावना अरोड़ा रोहिणी कोर्ट ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने कल कार्यक्रम के दौरान महिला की इस हरकत पर उसे हिरासत में ले लिया गया था।

महिला ने अरविंद केजरीवाल पर फेंकी स्याही, हंगामा

दिल्ली में शुरू हुए ऑड-ईवन नियम की सफलता को लेकर छत्रसाल स्टेडियम में बधाई कार्यक्रम के दौरान रविवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंक दी। महिला ने केजरीवाल पर स्याही उस वक्त फेंकी जब वह मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे। महिला ने मंच के करीब कुछ कागज के टुकड़े भी फेंके। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।

देखें तस्वीर

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

सीएम केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली महिला का नाम भावना अरोड़ा है। महिला आम आदमी सेना पंजाब इकाई की कर्यकर्ता बताई जा रही है। महिला का कहना है कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। इस पूरे हंगामे के दौरान महिला ने सीएनजी से जुड़े घोटाले के बात कही, महिला ने कहा कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि इन्होंने सीएनजी घोटाला किया है।

देखें तस्वीर

स्याही कांड पुलिस की चूक : AAP

छत्रसाल स्डेडियम में अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने की घटना को आम आदमी पार्टी ने पुलिस की बड़ी चूक का नतीजा बताया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि सीएम पर फेंकी जाने वाली वस्तु कुछ भी हो सकती थी। पुलिस पर कुछ न करने का आरोप लगाते हुए पार्टी ने कहा कि 14 जनवरी के लुधियाना से दिल्ली लौटते वक्त भी सीएम केजरीवाल को किसी तरह की सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी।

भाजपा ने की निंदा

बधाई कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने की घटना को भाजपा ने निंदनीय बताया है। भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वो इस तरह की घटनाओं की निंदा करते हैं और लोकतंत्र में इस तरह के हथकंडों के लिए कोई स्थान नहीं है।

सीएम ने दी बधाई

इससे पहसे दिल्ली में 1 जनवरी से शुरू हुआ ऑड-ईवन नियम शुक्रवार 15 जनवरी को ख़त्म हो गया। ऑड-ईवन की कामयाबी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दूसरे आप नेताओं ने छत्रसाल स्टेडियम में एक कार्यक्रम कर दिल्ली की जनता को बधाई दी।

पढ़ेंः मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश हो रही हैः मनीष सिसोदिया