Move to Jagran APP

Video: दिल्ली-NCR में कई जगहों पर जलभराव, नरसिंहपुर में 3 फीट तक पानी, नोट करें लिस्ट और इन रास्तों से बचें

दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह से बारिश हो रही है। दिल्ली एनसीआर के प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण एक बार फिर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सभी सड़क मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 07:39 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 11:24 AM (IST)
Video: दिल्ली-NCR में कई जगहों पर जलभराव, नरसिंहपुर में 3 फीट तक पानी, नोट करें लिस्ट और इन रास्तों से बचें
सड़कों पर जलभराव के चलते जगह-लगग लगने लगा जाम। फाइल फोटो

नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटे से भी अधिक समय से जारी बारिश ने करोड़ों लोगों को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीबादा और गुरुग्राम समेत एनसीआर के शहरों की तकरीबन सभी सड़कों पर जलभराव है। इसके चलते शुक्रवार सुबह से ही वाहनों की रफ्तार धीमी है। दिल्ली के नरसिंह इलाके में 3 फीट तक पानी भर गया है। 

loksabha election banner

ज्यादातर सड़कों पर भरा पानी

मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिनभर के बाद रात को फिर शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भारी बारिश के कारण जल जमाव हो गया है। इससे वाहन चालकों को दिक्कत पेश आ रही है।

नाला बन गई सड़कें, नालों का पानी भी सड़कों पर

जल जराव के कारण दिल्ली और गुरुग्राम के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति शुक्रवार सुबह से ही बन गई है। दिल्ली के साथ नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई इलाकों में नाले का पानी भर गया है। आलम यह है कि कई जगहों पर सड़कें तक नालों में तब्दील हो गई हैं।

सड़कों पर बारिश का पानी भरने से दिल्ली में सीमापुरी बॉर्डर, आश्रम, वजीराबाद, धौला कुंआ, आनंद विहार से नोएडा, करोल बाग और कई इलाकों में जाम लगने लगा है। सुबह बारिश ने वाहन चालकों को कई प्वाइंट पर रुकने के लिए मजबूर कर दिया। वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी है। 

दिल्ली की इन सड़कों पर लगा जाम

  • एमबी रोड
  • आउटर रिंग रोड
  • डिफेंस कालोनी
  • आरके पुरम
  • महिपालपुर
  • वायुसेनाबाद
  • संगम विहार
  • अधचिनी
  • लाजपत नगर
  •  सीआर पार्क
  • सावित्री सिनेमा रोड
  • नेहरू प्लेस
  • हौजखास
  • शाहपुर जाट
  • आरकेपुरम
  • मुनिरका
  • डिफेंस कालोनी फ्लाइओवर
  • लोधी फ्लाइओवर
  • मोदी मिल
  • महिपालपुर
  • रजोकरी
  • वसंत कुंज  
  •  कनाट प्लेस
  • पंचकुईयां रोड
  • विकास मार्ग
  • आइटीओ
  • बहादुरशाह जफर मार्ग
  • रामचरण अग्रवाल चौक
  • नजफगढ़
  • ढांसा
  • छावला
  • नांगलोई
  • दिल्ली गेट
  • आईटीओ चौराहा
  • धौलाकुआं
  • नारायणा

गुरुग्राम में कहां-कहां जाम

  • हीरो होंडा
  • ओल्ड गुड़गांव रोड
  • सोहना रोड
  • मानेसर
  • उद्याग विहार

गुरुग्राम के कई इलाकों में जाम लगने के आसार

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह के समय हालात सामान्य हैं, लेकिन दिल्ली जयपुर हाईवे, बसई रोड पर बसई चौक, इफको चौक राजीव चौक हीरो होंडा, चौक सुभाष चौक सहित कई अन्य जगहों पर आज फिर से ट्रैफिक जाम लग सकता है।

पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली का हाल सबसे बुरा

पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। पूर्वी दिल्ली में विकास मार्ग, कड़कड़ी मोड़, पांडव नगर मंडावली, मयूर विहार में जलभराव होने से लोगों को जाम से भी परेशान होना पड़ रहा है। वहीं,

बाहरी दिल्ली के रोहिणी सहित आउटर रिंग रोड, जहांगीरपुरी, बरवाला, सुल्तानपुरी, बुध विहार, किराड़ी, बुराड़ी समेत ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य रास्तों पर पानी भर गया।

इसके अलावा, कंझावला कराला रोड व कराला मुंडका मार्ग पर वर्षा का पानी एकत्रित हो गया। इसके कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ रहा है।

गाजियाबाद में भी हालात बदतर

बारिश के चलते गाजियाबाद शहर में हापुड़ रोड पर हालत खराब है। यहां पर पानी भरने से वाहन धीमा गति से चल रहे हैं। जीटी रोड पर घंटा घर के सामने से शुरू होकर अफ्सरा बार्डर तक वाहनों की रफ्तार धीमी है।

इसके अलावा मेरठ रोड पर मेरठ तिराहे से दुहाई तक सड़क के दोनों जाम की स्थिति है। ट्रांस हिंडन में दिल्ली-वजीराबाद रोड़, लिंक रोड़ व खोड़ा हिंडन मार्ग पर कई जगहों पर भी हल्का जाम है। दिल्ली-वजीराबाद रोड़ के हिंडन एयरबेस गोल चक्कर, लोनी कट, सिकंदरपुर पुलिस चौकी व भोपुरा बार्डर के पास जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 

बारिश से दिल्ली-NCR में तालाब में तब्दील हुईं 200 सड़कें, घर से निकलने से पहले जान लें IMD का ताजा अलर्ट

Delhi Weather Updates: 24 घंटे की झमाझम बारिश के चलते दिल्ली में 7 डिग्री तक गिर गया तापमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.