सड़क निर्माण का इंतजार हुआ खत्म
नरेला के सेक्टर ए-5 पुलिस कालोनी में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। क्षेत्र के निगम पार्षद रामनारायण भारद्धाज ने बताया कि यह निर्माण कार्य 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से विधायक शरद चौहान के प्रयासों से उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। नरेला के सेक्टर ए-5 पुलिस कालोनी में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। क्षेत्र के निगम पार्षद रामनारायण भारद्धाज ने बताया कि यह निर्माण कार्य 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से विधायक शरद चौहान के प्रयासों से उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : नरेला के सेक्टर ए-5 पुलिस कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। क्षेत्र के पार्षद रामनारायण भारद्वाज ने बताया कि यह निर्माण कार्य एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से विधायक शरद चौहान के प्रयासों से उत्तरी दिल्ली निगम की ओर से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम चुनावों के दौरान स्थानीय निवासियों की मांग थी की यहां के चारों तरफ की सड़कों की हालत खस्ताहाल है, जिसके निर्माण का 10 वर्षो से लोग उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन किसी ने इनकी सुध नहीं ली। अब इसके निर्माण से उनका इंतजार पूरा हो गया।
इस मौके पर उत्तरी दिल्ली निगम नरेला जोन के वर्क्स विभाग के जेई राकेश शर्मा, पुलिस कालोनी के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष मो खान, रामदेव, अनिल कुमार व अन्य उपस्थित रहे।