विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विनेश फोगाट पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप ट्रायल में हिस्सा लेने की मांगी अनुमति

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:30 PM (IST)

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने 2026 सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

विनेश फोगाट। फाइल फोटो

विनेश फोगाट। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 2026 सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति की मांग करते हुए ओलिंपियन विनेश फोगाट ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

याचिका पर अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अधिवक्ता को मामले पर निर्देश लेने को कहा। मामले पर अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।

लंबित याचिका पर दाखिल की नई अर्जी

फोगाट ने अपनी एक लंबित याचिका पर यह नई अर्जी दाखिल की है। लंबित याचिका में विनेश फोगाट ने गर्भावस्था व मैटरनिटी लीव के बाद खेलों में लौटने वाली महिला एथलीटों के लिए एक नीति बनाने की मांग की है।

ताजा अर्जी में विनेश में डब्ल्यूएफआई के सात सितंबर के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। इसके तहत चयन प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट ने की मातृत्व अवकाश से लौटने वाली एथलीट के लिए नीति बनाने की मांग