Move to Jagran APP

चेयरमैन ने विकासपुरी वार्ड में अधिकारियों के साथ किया दौरा

विकासपुरी वार्ड में शुक्रवार सुबह निगम पार्षद व पश्चिमी जोन की चेयरमैन सरिता ¨जदल ने पश्चिमी जोन उपायुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर वार्ड का दौरा किया। इस दौरान वे कृष्णा कॉलोनी, पुनर्वासित कॉलोनी, हस्तसाल समेत अन्य कॉलोनियों में पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने अधिकारियों व निगम पार्षद को क्षेत्र की समस्या के बारे में बताया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Dec 2017 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 10:18 PM (IST)
चेयरमैन ने विकासपुरी वार्ड में अधिकारियों के साथ किया दौरा
चेयरमैन ने विकासपुरी वार्ड में अधिकारियों के साथ किया दौरा

जासं, पश्चिमी दिल्ली : विकासपुरी वार्ड में शुक्रवार सुबह निगम पार्षद व पश्चिमी जोन की चेयरमैन सरिता ¨जदल ने पश्चिमी जोन उपायुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर वार्ड का दौरा किया। इस दौरान वे कृष्णा कॉलोनी, पुनर्वासित कॉलोनी, हस्तसाल समेत अन्य कॉलोनियों में पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने अधिकारियों व निगम पार्षद को क्षेत्र की समस्या के बारे में बताया। किसी ने सफाई की समस्या के बारे में बताया तो किसी ने निगम की सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की। कई लोगों ने घर-घर से कूड़ा उठाने में आ रही समस्या अधिकारियों के सामने रखी। इस पर उपायुक्त ने समस्या के निवारण के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

prime article banner

सरिता ¨जदल ने कहा कि हमारा उद्देश्य पश्चिमी जोन को साफ-सुथरा रखना है। इसके अलावा निगम की ओर से लोगों को भी जागरूक किया जाता है। पहले की तुलना में अब लोग ज्यादा जागरूक हो चुके हैं। इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। इस अवसर पर दीपक ¨जदल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि त्यागी, सुनील सिक्का, मंडल महामंत्री रविकांत जौहरी, सुनील चौधरी, राम बहादुर थापा, गनपत गंगवाल, प्रवीन पारचा, बलराज खोरवाल समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.