दिल्ली के विकासपुरी में बस में लगी आग, हेल्पर जिंदा जला
दिल्ली के विकासपुरी में रविवार देर रात एक बस में आग लगने से 25 वर्षीय बस कंडक्टर सुनील की मौत ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के विकासपुरी इलाके में रविवार देर रात एक बस में आग लगने से बस कंडक्टर की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान 25 साल के सुनील के रूप में की है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सुनील रात को बस के अंदर सो रहा था और उसने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी।
बीती रात 12.35 बजे आग की सूचना दमकल विभाग को मिली थी। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पहुंचकर आग को बुझाया। आशंका है कि आग अगरबत्ती की वजह से लगी होगी। पुलिस के मुताबिक, बस का रजिस्ट्रेशन नंबर हरियाणा का था और यह एक प्राइवेट बस थी जिसे 28 दिन पहले ही सर्विस में लाया गया था।
-1770615691389.jpg)
आग लगने से बस जलकर खाक हो गई। (फोटो-जागरण)
आग लगने की घटना के बाद, एक स्थानीय निवासी ने पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को कॉल कर सूचना दी। फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में कामयाब रहे। बाद में सुनील का शव बस से बरामद किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस आग लगने की वजह की जांच कर रही है।
