VIDEO: किसानों के लिए राकेश टिकैत की सरकार से नई मांग, जानिए वीडियो संदेश जारी कर अब क्या मांगा?
अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि बरसात की वजह से किसानों की धान और दलहन की फसल पूर्णतया बर्बाद हो चुकी है। इसलिए सरकार तुरंत लोगों तक सहायता पहुंचाए साथ ही फसलों के नुकसान का शत-प्रतिशत मुआवजा किसानों को दिया जाए।
नई दिल्ली, विनय तिवारी। इस बार की बरसात ने देश के तमाम राज्यों में तबाही मचाई है। किसानों की खड़ी और कटी हुई दोनों तरह की फसलों को नुकसान पहुंचा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अब सरकार के सामने एक नई मांग रख दी है। अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि बरसात की वजह से किसानों की धान और दलहन की फसल पूर्णतया बर्बाद हो चुकी है। इसलिएसरकार तुरंत लोगों तक सहायता पहुंचाए साथ ही फसलों के नुकसान का शत-प्रतिशत मुआवजा किसानों को दिया जाए।
पिछले दो दिनों में भारी बारिश व बांध, नेपाल से आये पानी से नदियों में भारी उफान है। 50 से अधिक लोग आकाशीय बिजली,बाढ़ से जान गवा चुके है। किसानों की धान, दलहन की फसल पूर्णतया बर्बाद हो चुकी है। सरकार तुरंत लोगो तक सहायता पहुचाये व फसलों का शत प्रतिशत मुवावजा दे।@ANI pic.twitter.com/01qG7mukCB
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) October 19, 2021
इस बार मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ रहा है। जब बरसात की अधिक उम्मीद की जा रही थी उस समय बरसात नहीं हुई। अब सितंबर और अक्टूबर माह में हुई बरसात ने कई रिकार्ड ही तोड़ दिए। इस बरसात का सबसे अधिक बुरा असर किसानों की फसल पर पड़ा। अभी दो दिनों से देश के केरल और देहरादून राज्य में हो रही बरसात का तांडव साफ दिख रहा है। जमीनी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें आ रही है। यूपी में इस दौरान पैदा होने वाली फसलें पूरी तरह से खराब हो गई है।
वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि दलहन, धान, तिल या सब्जियों की फसल हो, इन सभी को नुकसान हुआ है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अभी धान एमएसपी से कम पर बिक रहा था। सरकार से मांग है कि बरसात में हुए नुकसान से किसानों को राहत पहुंचाई जाए। हरियाणा, पंजाब में तो कटा हुआ धान बारिश से बर्बाद हो चुका है। सरकार इनका आंकड़ा तैयार करे और 100 फीसद नुकसान की भरपाई करे। उन्होंने कहा कि कृषि कानून से पहले से परेशान किसान इस बार मौसम की मार से भी परेशान है।
ये भी पढ़ें- जानिए किस अखाड़े के महामंडलेश्वर के नाम आतंकी संगठन IS और लश्कर-ए-तैय्यबा ने जारी किया है फतवा?
ये भी पढ़ें- सोनू सूद ने ईद और दीवाली को लेकर सभी को दिया ये खास संदेश, आप भी जानें