बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान भिड़ंत चुनाव रोकने की साजिश : विहिप
बिहार विधानसभा चुनाव के चरम पर पहुंचने के बीच मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोगों और पुलिस में भिड़त में विश्व हिदू परिषद (विहिप) को साजिश लग रही है। विहिप के कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने अंदेशा जताते हुए कहा है कि यह घटना स्थानीय प्रशासन के द्वारा चुनाव को प्रभावित करने का षड़यंत्र भी हो सकती है।
जासं, नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के चरम पर पहुंचने के बीच मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं और पुलिस में भिड़ंत में विश्व हिदू परिषद (विहिप) को साजिश लग रही है। विहिप के कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने अंदेशा जताते हुए कहा है कि यह घटना स्थानीय प्रशासन के द्वारा चुनाव को प्रभावित करने का षड्यंत्र भी हो सकती है। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है व छह लोग घायल हुए हैं। विहिप इसकी भर्त्सना करता है। उन्होंने मामले में संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ 302 व अन्य धाराओं में मुकदमा कर फास्ट ट्रैक कोर्ट से दंड दिलाया जाए। पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के साथ इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाए।