विहिप का केंद्र बिंदु है अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण : कोकजे
फोटो: 24 डेल 502 व 503 - गाधी स्मृति एवं दर्शन समिति में विहिप केंद्रीय प्रबंध समिति की दा
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : विश्व ¨हदू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष सेवानिवृत्ति न्यायमूर्ति विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण विहिप के कार्यो का सदैव केंद्र बिंदु रहा है जो इसके निर्माण तक रहेगा। उच्चतम न्यायालय से आग्रह है कि वह इस पर अपना निर्णय शीघ्र सुनाए। कोकजे राजघाट स्थित गाधी स्मृति एवं दर्शन समिति में विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। बैठक में देश-विदेश से 180 प्रतिनिधि शामिल हैं।
कोकजे ने कहा कि भव्य राममंदिर निर्माण पर सैकड़ों वषरें के संघर्ष के परिणाम का समय नजदीक है। सामाजिक समरसता के संदर्भ में विहिप की प्रतिबद्धता पर उन्होंने कहा कि 54 वर्षो में छुआछूत के उन्मूलन के लिए हमने अनेक कार्य किए हैं, तब भी बहुत कुछ किया जाना अभी बाकी है। उन्होंने छद्म धर्मनिरपेक्षता पर भी प्रहार किया। कहा कि यह विहिप व ¨हदू समाज के कार्यो का ही परिणाम है कि जो लोग कल तक हम पर प्रहार करते थे आज जनेऊधारी ¨हदू बनने का दिखावा कर रहे हैं। उनका इशारा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर था।
इसके पूर्व, दीप प्रज्जवलन के पश्चात आशीर्वचन देते हुए महामंडलेश्वर स्वामी राघवानंद महाराज ने वेद, वेदाग, उपनिषद और वैदिक वाग्मेय के पठन पाठन व विस्तार का आह्वान किया। कहा कि देशभर में वेद विद्यालयों की स्थापना की नितात आवश्यकता है। इस अवसर पर विहिप कार्याध्यक्ष आलोक कुमार व अशोक चौगुले (विदेश), महामंत्री मिलिंद परांडे, संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे, उपाध्यक्ष चंपतराय, ओम प्रकाश सिंहल, जीवेश्वर मिश्र, हुकुमचंद सावला, जगन्नाथ साही, बालकृष्ण नाइक व मीनाताई भट्ट तथा सह कोषाध्यक्ष गोपाल झुनझुनवाला भी उपस्थित थे।