OROP पर केंद्र सरकार से नाराज पूर्व सैनिकों ने लौटाए अपने मेडल
पदक लौटाने की मुहिम में आज से असंतुष्ट देश के पूर्व सैनिक भी शामिल हो गए हैं। इस कड़ी में आज पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन पर सरकार की अधिसूचना को छलावा बताते हुए सैन्य जीवन में पाए पदक को लौटा दिए। कुछ सैनिकों ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट
नई दिल्ली। पदक लौटाने की मुहिम में आज से असंतुष्ट देश के पूर्व सैनिक भी शामिल हो गए हैं। इस कड़ी में आज पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन पर सरकार की अधिसूचना को छलावा बताते हुए सैन्य जीवन में पाए पदक को लौटा दिए। कुछ सैनिकों ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर जाकर अपने मेडल लौटाए।
यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विस मैन के अध्यक्ष मेजर जनरल सतबीर सिंह ने बताया कि पदक वापसी को लेकर देश के विभिन्न जिलाधिकारी कार्यालयों में 600 से अधिक आवेदन जमा किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार के फैसले के विरोध में 15 नवंबर को अंबाला में पूर्व सैनिक रैली करेंगे। इसमें हरियाणा के पूर्व सैनिक मौजूद होंगे।
उन्होंने बताया कि से पदक वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, देश के बाहर रह रहे पूर्व सैनिक वहां भारत के उच्चायोग में जाकर पदक वापस करेंगे।
बता दें कि वन रैंक वन पेंशन पर सरकार के मसौदे के बाद शनिवार को जारी उसकी अधिसूचना को भी जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे पूर्व सैनिकों ने खारिज कर दिया है।
पूर्व सैनिकों के मुताबिक सरकार की अधिसूचना में कई विसंगतियां हैं। इसमें ऐसे प्रावधान हैं जिसके कारण हजारों पूर्व सैनिक वन रैंक वन पेंशन की दौड़ से बाहर हो गए हैं। जंतर-मंतर पर आंदोलन करते पूर्व सैनिकों को 140 दिन से अधिक हो गए हैं।