दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां
पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं ...और पढ़ें
HighLights
पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में लकड़ी के गोदाम में आग।
आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव इलाके में रविवार को एक लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में आसमान में धुएं का गुबार छा गया है। बहुत दूर से भी धुआं नजर आ रहा है।
वहीं, आग लगने की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है।
आग लगने से कोई हताहत नहीं
जानकारी के अनुसार, गोदाम में आग लगने से कोई हताहत नहीं है। हालांकि, अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। दमकल की टीम आग लगने का कारण पता लगाने में जुटी है।
वहीं, लकड़ी के गोदाम में आग लगने से कितना नुकसान हुआ है। अभी इसकी भी जांच की जा रही है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है-
