विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वंदे भारत बनी पहली पसंद, यात्रियों की संख्या में 83% की बढ़ोतरी; कमाई भी 72 फीसदी बढ़ी

Published: Wed, 15 Jul 2026 10:29 AM (IST)

Indian Railway News: Vande Bharat एक्सप्रेस की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिससे उत्तर रेलवे की इन ट्रेनों में यात्रियों की ...और पढ़ें

उत्तर रेलवे की वंदे भारत ट्रेनों में 83 प्रतिशत यात्री बढ़े।

उत्तर रेलवे की वंदे भारत ट्रेनों में 83 प्रतिशत यात्री बढ़े।

HighLights

  1. वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में 83% वृद्धि।

  2. अप्रैल-जून 2026 में 1.47 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की।

  3. वंदे भारत से प्राप्त राजस्व में 72% की बढ़ोतरी हुई।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रेल यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। यही कारण है कि अधिकांश रूट की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी होती है। मेल एक्सप्रेस के साथ ही वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों जिनमें अधिक किराया लगता है में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

अप्रैल–जून 2026 के दौरान उत्तर रेलवे से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में 1,47,462 यात्रियों ने यात्रा की, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 80,394 थी। इस प्रकार यात्री संख्या में 83 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वंदे भारत ट्रेनों से प्राप्त आय 7.67 करोड़ रुपये से बढ़कर 13.21 करोड़ हो गई, जो 72 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।

Vande Bharat

महंगे किराये के बावजूद बढ़ी लोकप्रियता

इस अवधि प्रारंभिक यात्रियों की संख्या यानी ट्रेन जहां से शुरू होती है वहां से यात्रा करने वालों की संख्या 11.43 करोड़ से बढ़कर 12.07 करोड़ हो गई, जो 5.6 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं, प्रारंभिक यात्री आय 3,083.42 करोड़ से बढ़कर 3,567.59 करोड़ हो गई, जो 15.7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि इन उपलब्धियों के पीछे केंद्रित परिचालन रणनीति, संसाधनों का बेहतर उपयोग, सतत निगरानी, प्रभावी टिकट जांच व्यवस्था, क्षेत्रीय स्तर पर सुदृढ़ पर्यवेक्षण तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उत्तर रेलवे भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने, परिचालन उत्कृष्टता बनाए रखने तथा रेलवे के राजस्व में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइम शेड्यूल 

यह भी पढ़ें- गोरखपुर कारखाने की उपलब्धि: वंदे भारत की पहली मरम्मत रेक तैयार, ट्रेन संचालन शुरू