Move to Jagran APP

केजरीवाल सरकार के होम आइसोलेशन मॉडल को उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनाया : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल को अपना लिया है। अब उत्तर प्रदेश में भी हल्के व बिना लक्षणों वाले कोविड-19 मरीजों का इलाज घर पर ही किया जाएगा। यह केजरीवाल सरकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि दूसरे राज्यों की सरकारें भी उनसे सीख ले रही हैं और दिल्ली मॉडल को अपना रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 09:04 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 11:38 PM (IST)
केजरीवाल सरकार के होम आइसोलेशन मॉडल को उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनाया : संजय सिंह
केजरीवाल सरकार के होम आइसोलेशन मॉडल को उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनाया : संजय सिंह

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल को अपना लिया है। अब उत्तर प्रदेश में भी हल्के व बिना लक्षणों वाले कोरोना के मरीजों का इलाज घर पर ही किया जाएगा। यह केजरीवाल सरकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि दूसरे राज्यों की सरकारें भी उनसे सीख ले रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की उनके मॉडल को अब दूसरे राज्य भी अपना रहे हैं।

loksabha election banner

संजय सिंह ने सोमवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी करीब 24 करोड़ है, मगर प्रतिदिन 40 से 50 हजार जांच हो रही है। अब इसे 2 लाख तक बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक करीब 1,03,000 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें 80 फीसद होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। वर्तमान में दिल्ली में ठीक होने वालों की दर बढ़कर 84 फीसद और संक्रमितों की घटकर 7 फीसद पहुंच गई है।

सिंह ने कहा, 'मैंने कई बार उत्तर प्रदेश में प्रेस कान्फ्रेंस करके और चिट्टियां लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि उत्तर प्रदेश में भी जांच की संख्या को बढ़ाया जाए और होम आइसोलेशन की प्रक्रिया को अपनाया जाए। परंतु जबरदस्ती लोगों को होटल, कोविड सेंटर, अस्पतालों में रखने की सरकार की जिद लगातार चलती रही। मैं केजरीवाल सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज उनके द्वारा अपनाए गए होम आइसोलेशन मॉडल को योगी सरकार ने भी अपनाने का निर्णय लिया।' उन्होंने कहा कि दिल्ली में मात्र ढाई करोड़ की आबादी पर 42 लैब हैं और पूरे उत्तर प्रदेश में 24 करोड़ की आबादी पर मात्र 28 लैब हैं।

संजय सिंह ने कहा कि आज जब अमेरिका, रूस, फ्रांस जैसे दुनिया के बड़े-बड़े विकसित देशों की कमर टूट गई है। ऐसे संकट के समय में दिल्ली की अरविद केजरीवाल सरकार ने इस कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जो मॉडल अपनाया है, उसमें दिल्ली की जनता, दिल्ली सरकार के अस्पतालों के डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों, पुलिस और समस्त लोगों ने मिलकर काम किया है। दिल्ली के मॉडल की सभी जगह तारीफ हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.