विकासपुरी में सड़क दुर्घटना में दो की मौत
विकासपुरी थाना क्षेत्र में बाहरी रिग रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। मामला रविवार रात का है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में मारे गए दोनों शख्स एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि घटना विकासपुरी से गुजरने वाले एलिवेटेड रोड से उतरते ही हुई है। गश्त में जुटे पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि एलिवेटेड रोड और जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर के बीच हुई है। नौ बजकर 24 मिनट को यह जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर फौरन पुलिस टीम पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर कैट्स एंबुलेंस भी पहुंची।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : विकासपुरी थाना क्षेत्र में बाहरी रिग रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। मामला शनिवार रात का है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में मारे गए दोनों शख्स एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि घटना विकासपुरी से गुजरने वाले एलिवेटेड रोड से उतरते ही हुई है। गश्त में जुटे पुलिसकर्मियों को नौ बजकर 24 मिनट पर सूचना मिली कि एलिवेटेड रोड और जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर के बीच हुई है। पुलिस टीम मौके पर फौरन पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर कैट्स एंबुलेंस भी पहुंची। कैट्स एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बताया कि दोनों की जान जा चुकी है। मौके पर पुलिस को एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। मोटरसाइकिल पीरागढ़ी से जनकपुरी की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन गड़बड़ा गया और मोटरसाइकिल डिवाइडर से जा टकराई। छानबीन के दौरान मृतक की पहचान हस्तसाल विहार निवासी गुलशन व सन्नी के रूप में हुई। गुलशन पेशे से ई रिक्शा चलाते थे।
हेलमेट भी हुआ क्षतिग्रस्त : पुलिस को घटनास्थल के पास ही एक खून से सना हेलमेट बरामद हुआ। हेलमेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। उसके उपर का आवरण गायब हो चुका था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों शख्स ने हेलमेट पहना था या नहीं। बता दें कि इससे पहले भी एलिवेटेड व इसके आसपास तेज रफ्तार के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लोगों का कहना है कि एलिवेटेड पर चढ़ने से पहले व उतरने के स्थान पर गति अवरोधक लगाए जाने चाहिए। इसके अलावा समय-समय पर यहां यातायात पुलिस को वाहनों की गति की जांच भी करनी चाहिए ताकि कोई भी वाहन तय सीमा से अधिक गति पर नहीं चले। बॉक्स
परिवार का एकमात्र सहारा थे सन्नी
सन्नी अपने परिवार की जीविका के लिए एकमात्र सहारा थे। इनके पिता की मौत कुछ वर्ष पहले हुई थी। सन्नी दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में कार्यरत थे। परिजनों का कहना है कि सन्नी अपने दोस्त गुलशन के साथ पीरागढ़ी गए थे। मोटरसाइकिल गुलशन की थी। दोनों पक्के दोस्त थे। दोनों की मौत से पूरे इलाके में गम का माहौल है।