तुर्कमान गेट हिंसा: तीस हजारी कोर्ट ने 5 पत्थरबाजों की हिरासत 13 दिन बढ़ाई, अतिक्रमण हटाने पर जमकर किया था हंगामा
दिल्ली के तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने पांच आरोपियों ...और पढ़ें

एमसीडी और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए उपद्रवी। फाइल फोटो
HighLights
तीस हजारी कोर्ट ने पांच आरोपियों की हिरासत बढ़ाई।
फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई थी पत्थरबाजी की घटना।
अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान भड़की थी हिंसा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने सभी पांच आरोपितों की न्यायिक हिरासत 13 दिनों के लिए बढ़ा दी है। आरोपितों को उनकी शुरुआती एक दिन की हिरासत पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट शुक्रवार को उनकी जमानत अर्जियों पर सुनवाई करेगा।
बता दें कि राजधानी के रामलीला मैदान के पास स्थित तुर्कमान गेट इलाके में बुधवार तड़के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान भारी हिंसा भड़क गई थी। नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) द्वारा हाईकोर्ट के निर्देश पर सैयद फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। सुबह करीब 12:40 बजे 30-35 लोगों की हिंसक भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़कर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था। इस हमले में दिल्ली पुलिस के कम से कम पांच जवान घायल हो गए थे।
