स्वतंत्रता सेनानियों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से स्वतंत्रता
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों की याद में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह 10 बजे शुरू हुई थी, जो कि देवली, संगम विहार, तिगड़ी और दक्षिणपुरी एक्सटेंशन इलाके में निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। सांसद रमेश बिधूड़ी भी एक बाइक पर सवार होकर लोगों को देशभक्ति का संदेश देते दिखे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी धर्म, जाति और समुदायों के लोग देश के प्रति अपने प्रेमभाव और एकजुटता की शक्ति को बनाए रखेंगे तो निश्चित ही एक दिन देश में आतंकवाद जैसी गतिविधियां समाप्त हो जाएंगी। सासद ने कहा कि नए भारत के निर्माण में सर्वप्रथम हर व्यक्ति को स्वच्छता के महत्व को समझना है। इसके प्रति जागरूक होना है और इसके क्रियान्वयन को अपने दैनिक जीवन में ढालना है। तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग बाइक पर तिरंगा झंडा लिए हुए शामिल हुए। इसके साथ ही सांसद ने लोगों को संबोधित भी किया।