Move to Jagran APP

राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती देगी तिरंगा यात्रा : हर्षवर्धन

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'संकल्प से सिद्धि' महाअभियान के मद्देनज

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 09:08 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 09:08 PM (IST)
राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती देगी तिरंगा यात्रा : हर्षवर्धन
राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती देगी तिरंगा यात्रा : हर्षवर्धन

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'संकल्प से सिद्धि' महा अभियान के मद्देनजर भाजपा ने केशवपुरम जिले में दीप मार्केट, अशोक विहार से लेकर शालीमार बाग व शकूर बस्ती से होते हुए आदर्श नगर तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश महामंत्री र¨वद्र गुप्ता, भाजयुमो प्रवक्ता शिवम छाबड़ा व जिलाध्यक्ष रोशन कंसल आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया और प्रधानमंत्री के नए भारत निर्माण के स्वप्न को दोहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती देगी और 'संकल्प से सिद्धि' का उद्देश्य, नए भारत का निर्माण है। यह आंदोलन एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प से परिपूर्ण है। यह अभियान राष्ट्र के भीतर उन अलगाववादी ताकतों के खिलाफ है जो देश में एकता, शांति और समृद्धि को बिगाड़ना चाहते हैं। इस आंदोलन के माध्यम से भाजपा भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाएगी। उन्होंने कहा कि भारत ने जिस आजादी के लिए 1942 में संकल्प लिया था, वह पांच वर्षों के बाद 1947 में पूरा हुआ। उसी तरह जो 'भारत जोड़ो' का संकल्प आज लोगों ने लिया है, वह 2022 में युवा भारत के नवनिर्माण से पूरा होगा।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि युवाओं को कंधे से कंधा मिलाकर एक ऐसे भारत का निर्माण करना है, जिसका स्वप्न हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के समय पर देखा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली का युवा अलगाववाद को देशभक्ति से मुंहतोड़ जवाब देगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से भारत के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेने और समृद्ध व एकीकृत भारत के लिए देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की अपील की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.