दिल्ली में शी चिनफिंग के भारत दौरे के खिलाफ तिब्बती संगठनों का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी; 50 हिरासत में
दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान तिब्बती यूथ कांग्रेस और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत के कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे का विरोध किया।
HighLights
तिब्बती यूथ कांग्रेस ने शी चिनफिंग के दौरे का विरोध किया।
इंडिया हैबिटेट सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया गया।
दिल्ली पुलिस ने लगभग 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच शनिवार रात तिब्बती यूथ कांग्रेस और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत के कार्यकर्ताओं ने इंडिया हैबिटेट सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे का विरोध किया।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर चीन की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। एक बैनर पर लिखा था, “शी चिनफिंग- नरसंहार।”
सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
वहीं, प्रदर्शन के दौरान मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और करीब 50 लोगों को हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
