निगम के तीनों आयुक्तों को किया तलब : संजय गहलोत
निगम में निजीकरण व्यवस्था के विरोध में सफाई कर्मचारी आयोग की तरफ से पहल करते हुए आगामी बुधवार(2
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : निगम में निजीकरण व्यवस्था के विरोध में दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग की तरफ से पहल करते हुए तलब किया है। चेयरमैन संजय गहलोत ने बताया कि 28 अक्टूबर को इस संबंध में उत्तरी-पूर्वी और दक्षिणी निगम आयुक्तों को कार्यालय में बुलाया है। इस दौरान निगम निजीकरण व्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए गहन विचार किया जाएगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार कर्मचारियों की सुरक्षा, उनके समुचित अधिकारों की रक्षा करते हुए ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
गहलोत ने बताया कि न्यायालयों से जो भी निर्देश कर्मचारियों के हित में नहीं होते उन्हें तुरंत लागू किया जाता है जबकि हित वाले फैसलों को निगम दबाकर बैठ जाते हैं। नियमानुसार कर्मचारियों को 240 दिन से ज्यादा कार्य करने पर उन्हें नियमित कर देना चाहिए लेकिन निगम में कई वर्षो से सफाई कर्मियों को नियमित नहीं किया गया है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को समय से वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। चेयरमैन ने बताया कि 28 अक्टूबर की बैठक में निगमों में सफाई कर्मचारियों के नियमतिकरण मामले में भी आयोग द्वारा अंतिम फैसला लिया जाएगा या फिर उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेज दिया जाएगा।