इंडिया गेट से 'ग्रेट इंडिया रन' का शानदार आगाज, पहुंचे फिल्मी सितारे
‘ग्रेट इंडिया रन’ मैराथन की शुरुआत आज सुबह छह बजे ऐतिहासिक इंडिया गेट से हुई। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रन का आगाज किया।
नई दिल्ली [जेएनएन]। ‘ग्रेट इंडिया रन’ मैराथन की शुरुआत आज सुबह छह बजे ऐतिहासिक इंडिया गेट से हुई। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रन का आगाज किया। 21 दिनों तक चलने वाली यह मैराथन पूरे देश में करीब 1480 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
इस मौके पर गृह राज्य मंत्री किरण रिजुजु, पूर्व मिस इंडिया व बॉलीवुड अभिनेत्री के अलावा, ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज भी मौजूद रहीं। यहां पर बता दें कि डेनमार्क की अल्ट्रा मैराथन धावक पिया हैनसन भी इस रन में भाग ले रही हैं।
इंडिया गेट से 'ग्रेट इंडिया रन', देखें तस्वीरें
करीब 1480 किलोमीटर की दूरी वाली यह रेस गाजियाबाद, गुरुग्राम, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों से होकर गुजरेगी। इसमें स्टार धावक मिलिंद सोमन भी हिस्सा लेंगे। वह अहमदाबाद से मुंबई के बीच 570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। अब तक लगभग 300 मैराथन में हिस्सा ले चुकीं डेनमार्क की 50 वर्षीय पिया इस मैराथन का प्रमुख आकर्षण होंगी।
उन्होंने कहा कि ग्रेट इंडिया रन का रनिंग को बतौर एक खेल पहचान दिलाना है। इस खेल का उद्देश्य देश में बेहतर धावक तैयार करना है। इसमें देश और विदेश के 15 बेहतरीन अल्ट्रा मैराधन धावक तैयार करना है।