त्रिलोकपुरी में पथराव, हालात नियंत्रण में
एनएच-9 पर प्रधानमंत्री के रोड शो से पहले त्रिलोकपुरी इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। हालांकि समय रहते पुलिस ने हालात पर नियंत्रण कर लिया है। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। अब पुलिस दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांति की अपील कर रही है। पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ¨सह खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 09:53 PM (IST)
जासं, पूर्वी दिल्ली : त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-32 में बृहस्पतिवार शाम दो परिवारों के बीच किसी बात पर हुआ विवाद शुक्रवार देर रात पथराव में तब्दील हो गया। कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस ने मामला शांत कराया और सुरक्षा के मद्देनजर ब्लॉक-32 व आसपास के इलाके में जवानों को तैनात कर दिया। पुलिस का कहना है कि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें