NCR में लुढ़का पारा और बढ़ी ठिठुरन, मौसम आज भी दिखाएगा तेवर; दिल्ली में प्रदूषण से नहीं मिली राहत
शुक्रवार की बारिश और तेज हवाओं के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। शनिवार सुबह कुछ इलाकों में कोहरा ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Today दिल्ली-एनसीआर के शहरों में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद आज शनिवार तड़के कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहा। हालांकि, सुबह सात बजे तक कोहरा तो हट गया लेकिन, आसमान में बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को दिनभर रुक-रुकर हुई बारिश और तेज हवाएं चलने से दिल्ली समेत एनसीआर के जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। उधर, अर्ली मॉर्निंग कोहरा कोहरा होने की वजह से हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर लाइट जलाकर ही चलना पड़ा।
वहीं, अगर हवा की गुणवत्ता की बात करें तो उसमें कुछ ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला है। क्योंकि आज शनिवार सुबह भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 300 के आसपास ही दर्ज किया गया। हालांकि, कुछ इलाकों में एक्यूआई 200 के आसपास पहुंच गया है, लेकिन यह भी खराब श्रेणी में ही आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह सात बजे दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 309 रिकॉर्ड किया गया है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है।
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ जिलों में आज शनिवार तड़के कोहरा छाया रहा। हालांकि, सुबह होते-होते कोहरा तो हट गया लेकिन, आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। उधर, दिल्ली की हवा में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। क्योंकि शनिवार सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 300 के आसपास ही रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।
आज कहां कितना रहा AQI (दिल्ली-NCR)
| स्थान | AQI | स्थिति |
|---|---|---|
| आनंद विहार | 309 | बहुत खराब |
| बवाना | 283 | खराब |
| द्वारका | 306 | बहुत खराब |
| IGI एअरपोर्ट | 209 | खराब |
| जहांगीरपुरी | 298 | खराब |
| नरेला | 253 | खराब |
| पंजाबी बाग | 297 | खराब |
| सोनिया विहार | 292 | खराब |
| वजीरपुर | 314 | बहुत खराब |
| गाजियाबाद | 253 | खराब |
| नोएडा | 236 | खराब |
| गुरुग्राम | 267 | खराब |
बता दें कि 24 घंटे के भीतर इसमें 11 डिग्री से अधिक की कमी दर्ज की गई। दूसरी तरफ हैरानी की बात यह भी कि मौसम में हुए इस एकाएक बदलाव से शुक्रवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान का अंतर भी चार डिग्री से कम केवल 3.7 डिग्री रह गया। मयूर विहार में तो यह अंतर सबसे कम 0.1 डिग्री का ही रह गया।
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से तापमान में गिरावट आने की संभावना है और गर्म होते मौसम में एक बार फिर से ठंडक बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने लिया यू-टर्न, तेज बारिश से दिन में छाया अंधेरा; ठंड भी बढ़ी
अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान सात डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके बाद तापमान में आंशिक रूप से वृद्धि होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान पर जाएं तो शनिवार को सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता है और दिन में सामान्यतया बादल छाए रहेंगे।
