दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को दी नियमित जमानत, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
पटियाला हाउस कोर्ट ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को नियमित जमानत दे दी है। यह मामला CJP के प्रदर्शन ...और पढ़ें

सोशल मीडिया इंफ्नुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज पर सीजेपी के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान एक कार्यकर्ता के पिता पर हमला करने का आरोप है।
HighLights
स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत मिली।
जमानत CJP प्रदर्शन में मारपीट के मामले में दी गई।
अदालत ने उनके आचरण का अवलोकन कर फैसला लिया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को सोशल मीडिया इंफ्नुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को नियमित जमानत दे दी है। यह मामला जुलाई माह में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान एक छात्र-कार्यकर्ता के पिता पर हुए हमले से जुड़ा है।
पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) सौरभ प्रताप सिंह लाले ने यह आदेश पारित किया।इससे पहले अदालत ने उन्हें तीन सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी थी।
उस समय कोर्ट ने कहा था कि नियमित जमानत पर विचार करने से पहले वह उनके आचरण का अवलोकन करेगी।अदालत ने अब उनके आचरण को ध्यान में रखते हुए नियमित जमानत मंजूर कर ली है।
