विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के सुखदेव विहार में सड़क हादसा, कार की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत; आरोपी फरार

Published: Sat, 26 Sep 2026 10:15 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार में एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक की मौत हो ...और पढ़ें

कार ने ऑटो में मारी टक्कर। AI जनरेटेड

कार ने ऑटो में मारी टक्कर। AI जनरेटेड

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार में कार-ऑटो टक्कर।

  2. भीषण हादसे में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत।

  3. पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार में एक दर्दनाक घटना हो गई है। एक कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक ऑटो ड्राइवर बताया जा रहा है।

वहीं, हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर की भी तलाश शुरू कर दी है।

 

खबर को अपडेट किया जा रहा है-