पेड़ से लटका मिला कारोबारी का शव
जासं, पश्चिमी दिल्ली : निहाल विहार थाना क्षेत्र में एक कारोबारी का शव पेड़ से लटका मिला। मृत
जासं, पश्चिमी दिल्ली : निहाल विहार थाना क्षेत्र में एक कारोबारी का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान देवेंद्र ¨सह रावत के रूप में हुई। उनका रबड़ की सीट बनाने का कारोबार था। पुलिस के अनुसार, देवेंद्र की रबड़ की सीट बनाने की फैक्ट्री रणहौला इलाके में है। ये अपने परिवार के साथ नत्थन विहार में रहते थे। 31 जुलाई को वह लापता हो गए। घरवालों ने अपनी ओर से इन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहने पर निहाल विहार थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस इन्हें ढूंढने में लग गई।
बुधवार को पुलिस को किसी शख्स ने सूचना दी कि निहाल विहार इलाके में एक झाड़ी में शव पेड़ पर लटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव चुन्नी के सहारे लटक रहा है। शव की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई। शव पर कोई चोट के निशान नहीं होने के कारण पुलिस इसे खुदकशी बता रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है, जिससे खुदकशी के कारणों के बारे में कुछ पता चल सके। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।