विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

62000 करोड़ से बदलेगी दिल्ली के इन इलाकों की तस्वीर, मेट्रो-ईको पार्क से सड़क-पानी तक जानिए सबकुछ

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:20 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के कायाकल्प के लिए 62 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा का 62 हजार करोड रुपये से होगा कायाकल्प। AI जनरेटेड

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा का 62 हजार करोड रुपये से होगा कायाकल्प। AI जनरेटेड

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली विकास हेतु 62 हजार करोड़ रुपये का आवंटन।

  2. रोड नेटवर्क, फ्लाईओवर, सीवर सिस्टम और मेट्रो का विस्तार।

  3. बदरपुर में एशिया का सबसे बड़ा इको पार्क बनाया गया।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन दक्षिणी दिल्ली लोकसभा से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विगत एक माह के दौरान किए गए सेवा कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा के सर्वांगीण विकास के लिए 62 हजार करोड रुपए की धनराशि प्रदान की है।

इससे क्षेत्र में रोड नेटवर्क, फ्लाईओवर, सीवर सिस्टम, पानी की पाइपलाइन, पीएनजी पाइप लाइन, मेट्रो नेटवर्क, सुरंग आदि कार्य तीव्र गति से पूरे हो गये है या होने को हैं।

बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा में यूजीआर बनाने के लिए, सीवर लाइन डालने के लिए लिए लगभग साढ़े छह हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं।

पेयजल किल्लत को दूर करते हुए संगम विहार, छतरपुर, बदरपुर में शीघ्र यूजीआर बन जाएगा। बिधूड़ी ने कहा कि बदरपुर में एशिया का सबसे बड़ा इको पार्क 885 एकड़ में बनाया गया है जो पहले राख की ढेर होता था।

सराय काले खां से कालिंदी कुंज, मीठापुर, जैतपुर, सोहाना होते हुए मुंबई बड़ोदरा सिक्स लेन का हाईवे बनाया गया। जिसकी लागत आठ हजार करोड रुपए है।

इस अवसर पर विधायक चंदन कुमार चौधरी, भाजपा दक्षिणी जिला अध्यक्ष माया सिंह बिष्ट, मीडिया प्रमुख एस राहुल आदि रहे।