पत्नी के साथ विवाद सुलझाना चाहते हैं सोमनाथ भारती
जासं, नई दिल्ली : हाई कोर्ट में शुक्रवार को आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि वह अपनी पत्नी के स
जासं, नई दिल्ली : हाई कोर्ट में शुक्रवार को आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद आपसी बातचीत से सुलझाना चाहते हैं। इस पर न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने कहा कि इसके लिए उनकी पत्नी का पक्ष भी जानना जरूरी है। उनकी सहमति के बगैर कोर्ट आपको बात करने की मंजूरी नहीं दे सकता है। हालांकि कोर्ट ने साफ किया कि 20 मार्च को उनकी पत्नी लिपिका मित्रा को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस दिया गया है। उनका पक्ष सुनने के बाद ही कोर्ट इस बारे में कोई फैसला लेगा।
सोमनाथ भारती के वकील आशीष नेगी ने कहा कि उनके मुवक्किल अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद को सुलझाने के लिए तैयार हैं इसलिए मध्यस्थता के लिए उन्हें एक साथ बैठने की मंजूरी देनी चाहिए। गौरतलब है कि सोमनाथ भारती की पत्नी ने 10 जून 2015 को दिल्ली महिला आयोग में घरेलू ¨हसा की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद नौ सितंबर 2015 को दिल्ली पुलिस ने आप नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।