Move to Jagran APP

अंत्योदय पर आधारित कार्यक्रमों से होगा देश का विकास: श्याम जाजू

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Sep 2017 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 09 Sep 2017 10:23 PM (IST)
अंत्योदय पर आधारित कार्यक्रमों से होगा देश का विकास: श्याम जाजू
अंत्योदय पर आधारित कार्यक्रमों से होगा देश का विकास: श्याम जाजू

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से 'युवाओं के दीन दयाल' विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय पर आधारित विकास योजनाओं को सफल बनाकर ही देश का विकास संभव है। युवाओं को एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर आधारित केंद्र सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के गुणों को विकसित करके उसे नेता बनाती है। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने की। चादनी चौक जिला भाजपा की ओर से सराय रोहिल्ला स्थित रघुनाथ मंदिर के सभागार में भी विचार गोष्ठी आयोजित की गई। प्रदेश भाजपा सह प्रभारी तरुण चुघ व जिला अध्यक्ष अरविंद गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष आयोजन समिति के संयोजक मूलचंद चावला ने कहा कि यह वैचारिक कार्यक्रम है जिसका आयोजन सरकारी और पार्टी स्तर पर किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.