Move to Jagran APP

श्रीलंका में आतंकी हमले से सहमा देश का पर्यटन उद्योग

श्रीलंका में आतंकी हमले से देश का पर्यटन उद्योग और पर्यटक सहम गए हैं। जल्द ही गर्मी की छुट्टी वाला पर्यटन मौसम शुरू होने वाला है। उसके ठीक पहले इस भीषण सिलसिलेवार बम धमाके से जहां श्रीलंका जाने वाले भारतीय पर्यटकों में भारी कमी आई है और लोग अपनी बुकिग निरस्त कर रहे हैं। वहीं भारत होकर श्रीलंका जाने वाले विदेशी पर्यटकों ने भी अपना डेस्टिनेशन बदला है। उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक इस आतंकी हमले का असर गर्मी की छुट्टियों पर पर्यटन उद्योग पर दिखेगा। भारत श्रीलंका के साथ अन्य पड़ोसी देशों के पर्यटन उद्योग पर इसका देखा जा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 11:26 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 06:31 AM (IST)
श्रीलंका में आतंकी हमले से सहमा देश का पर्यटन उद्योग
श्रीलंका में आतंकी हमले से सहमा देश का पर्यटन उद्योग

नेमिष हेमंत, नई दिल्ली

loksabha election banner

श्रीलंका में आतंकी हमले से देश का पर्यटन उद्योग और पर्यटक सहम गए हैं। भीषण सिलसिलेवार बम धमाके से श्रीलंका जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। वे अपनी बुकिग निरस्त करा रहे हैं। वहीं, भारत होकर श्रीलंका जाने वाले विदेशी पर्यटकों ने भी अपना गंतव्य बदल लिया है। उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक आतंकी हमले का असर गर्मी की छुट्टियों में पर्यटन उद्योग पर और दिखेगा।

द इंडिजेनस फेडरेशन ऑफ टूरिज्म इंटेग्रिटी (टिफ्टी) के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक श्रीलंका की अधिकांश बुकिग निरस्त हो गई हैं। आगे भी लोग वहां की बुकिग से बच रहे हैं। श्रीलंका की जगह दूसरे देशों को गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के स्थानों में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस हमले का असर थाईलैंड व मलेशिया जैसे भारत के नजदीकी मुल्कों की बुकिग में भी देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा असर दक्षिण भारत के पर्यटकों पर पड़ा है, जिनके लिए श्रीलंका पसंदीदा पर्यटन ठिकाना था। श्रीलंका के निवासी भी घूमने की योजना को स्थगित कर संकट की इस घड़ी में अपने देश के साथ खड़े हो रहे हैं।

इंडियन फेडरेशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री एसोचैम के टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी के चेयरमैन सुभाष गोयल ने बताया कि आतंकी हमले का तत्कालीन असर देखने को मिल रहा है। श्रीलंका की बुकिग निरस्त हो गई हैं। वहां टूर की संभावनाओं को लेकर आने वाले सवाल अचानक बंद हो गए हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में पर्यटन रफ्तार पकड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात एसोसिएशन (आइएटीए) के सदस्य व राइजिग स्टार टूर एंड टै्रवेल के संस्थापक अमित जैन ने बताया कि श्रीलंका में आतंकी हमले का असर उनके कारोबार पर पड़ा है। वहां के लिए 12 से अधिक बुकिग निरस्त हुई हैं। इसमें कुछ सामूहिक बुकिग थीं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षो में श्रीलंका भारत के पर्यटकों के लिए लोकप्रिय देश के रूप में उभरा था, लेकिन इस आतंकी हमले के बाद स्थिति अशांत श्रीलंका के दिनों वाली हो गई है। इसलिए द्वीपीय देश में टूर की संभावनाओं को लेकर जानकारी लेने वालों की संख्या में अप्रत्याशित गिरावट आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.