इंडिया गेट से निकली शहीद स्वाभिमान यात्रा
जासं, नई दिल्ली : देश के वीर जवानों के हक के लिए शुक्रवार को इंडिया गेट से शहीद स्वाभिमान
जासं, नई दिल्ली : देश के वीर जवानों के हक के लिए शुक्रवार को इंडिया गेट से शहीद स्वाभिमान यात्रा देश के 29 राज्यों के सफर पर निकली। भारतीय थल सेना के मेजर जनरल अशोक नरुला ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के निकलने से पहले इंडिया गेट के लोन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। यह कार्यक्रम स्वाभिमान देश की संस्था के बैनर तले आयोजित हुआ।
इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी ने कहा कि यात्रा 90 दिनों में 15 हजार किमी का सफर तय करेगी, जो देश के सभी राज्यों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा शहीदों के परिजनों की जरूरतों को पता लगाने के लिए निकली है। साथ ही शहीदों के सम्मान के लिए यात्रा आयोजित की जा रही है। इसके जरिये भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद का दर्जा दिलाने की भी मांग की जा रही है।