ईद के त्योहार को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
गुड़गांव में ईद के त्योहार को देखते हुए कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह कमांडो पुलिस की तैनाती की गई है। बुधवार सुबह से ही सभी ने मोर्चा संभाल लिया है।
गुड़गांव [जेएनएन]। सुरक्षा के साये में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। जगह-जगह कमांडो पुलिस की तैनाती की गई है। बुधवार सुबह से ही सभी ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार देर शाम तक सभी सौ फीसद अलर्ट रहेंगे। सभी थानों की पुलिस को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
नहीं दिखा ईद का चांद, गुरुवार को मनाई जाएगी ईद
गुरुवार को ईद की नमाज अलग-अलग समय पर मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। इसके लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। राजीव चौक स्थित ईदगाह पर हजारों लोग नमाज पढऩे के लिए पहुंचेंगे। इसे देखते हुए यहां पर सबसे अधिक सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
झाड़सा चौक से लेकर राजीव चौक से आगे तक जगह-जगह पुलिस गुरुवार सुबह छह बजे से सक्रिय हो जाएगी। ईदगाह से जामा मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद न ईद का संदेश देंगे। यहां पर सुबह नौ बजे ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। सुबह साढ़े नौ बजे सोहना चौक स्थित जमा मस्जिद पर नमाज पढ़ी जाएगी।