वकीलों पर पुलिस के बल प्रयोग का आरोप, SCBA ने CJI सूर्यकांत से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे ...और पढ़ें
HighLights
SCBA ने CJI सूर्यकांत को पत्र लिखा।
वकीलों पर पुलिस के बल प्रयोग का आरोप।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे वकीलों को हिरासत में लिया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को एक पत्र लिखकर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ताओं और अन्य वकीलों के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से अत्यधिक बल प्रयोग कर हिरासत में लिए जाने की घटना पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है। इनमें महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं।
चीफ जस्टिस से तुरंत हस्तक्षेप की अपील
इस संबंध में लिखे गए पत्र में बार एसोसिएशन ने कहा है कि शनिवार को कई वरिष्ठ अधिवक्ता और अन्य वकील, जिनमें महिला अधिवक्ता भी शामिल थीं, सुप्रीम कोर्ट क्षेत्र के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने अत्यधिक बल का इस्तेमाल करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है। एससीबीए ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मुख्य न्यायाधीश से इस पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है।

