विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दाल-रोटी और सब्जी...', सौरव दास ने बता दी तिहाड़ के अंदर की बात; जेल से निकलते ही क्यों देखा शीशा

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 06:26 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका जमानत पर रिहा होकर घर लौट आए हैं। सौरव दास ...और पढ़ें

सौरव दास ने साझा की तिहाड़ में बिताए दिन।

सौरव दास ने साझा की तिहाड़ में बिताए दिन।

HighLights

  1. सौरव दास और आशुतोष रांका जमानत पर हुए रिहा।

  2. सौरव ने तिहाड़ में दाल-चावल, रोटी-सब्जी खाई।

  3. जेल से आकर आईने में खुद को देखकर खुश।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका जमानत मिलने के बाद घर आ चुके हैं। उनकी रिहाई की अगली सुबह कई लोग दोनों नेताओं से मिलने पहुंचे।

इनमें से कई लोगों ने इनसे की हुई बातचीत सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें सौरव ने बताया है कि उनके तिहाड़ में दिन कैसे रहे। दास ने ये भी बताया कि कौन सी ऐसी चीज है जिससे वो बहुत खुश हैं जेल से आने के बाद।

कैसे थे तिहाड़ में बिताए दिन?

सौरव से जब लाइबा नाम की एक लड़की ने पूछा कि साथियों आप देख सकते हैं कि ये जेल की हवा खाकर आए हैं तो इस पर सौरव ने हंसते हुए कहा, 'तिहाड़ में दाल-चावल रोटी सब्जी सब खाकर आया हूं।' इस पर लड़की ने कहा इनकी दाढ़ी भी उग गई है तो सौरव ने पूछा- 'कैसा लगा मेरा न्यू लुक?'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Laiba Ansari🦋 (@lai.ba4695)

एक अन्य इंफ्लुएंसर ने उनसे कहा कि, फाइनली भाई आप बाहर आ गए हैं और आपको देखकर बहुत खुशी हो रही है। तो सौरव बोले मुझे भी खुशी हो रही है खुद को देखकर क्योंकि वहां पर मिरर (आईना) नहीं था। ये कहते ही दोनों हंस पड़े।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Arshad 🦅 (@arshad.warrior.02)