शिक्षा-स्वास्थ्य के साथ स्वच्छता पर जोर : सत्यपाल ¨सह
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : करावल नगर पश्चिम वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में काम
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : करावल नगर पश्चिम वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। हमारा मुख्य जोर शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ स्वच्छता पर है। वार्ड में हर जगह सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे वार्ड में पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। ताकि लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके। इससे प्रदूषण पर नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। यह कहना है स्थानीय निगम पार्षद और स्थायी समिति के सदस्य सत्यपाल ¨सह का।
संक्षिप्त बातचीत में सत्यपाल ¨सह ने कहा कि पहली प्राथमिकता सफाई को लेकर है। इसके लिए वार्ड में तैनात सभी सफाई कर्मचारियों विशेष दिशानिर्देश दिए गए हैं। पूरे वार्ड में कहीं भी गंदगी होने पर तुरंत सफाई का कार्य हो रहा है। डलावघरों से नियमित कूड़ा उठाया जा रहा है। शिक्षा को लेकर भी काम चल रहा है। निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। कुछ योजनाओं पर काम चल रहा है। इसका असर जल्द ही वार्ड में नजर आएगा। स्वास्थ्य को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ नई डिस्पेंसरी के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के नजदीक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी समस्या को लेकर लोग उनके पास आ सकते हैं। हर समस्या का निदान किया जाएगा।