विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Published: Thu, 03 Sep 2026 03:42 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार ...और पढ़ें

दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना।

दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना।

HighLights

  1. सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड मामले में जमानत मिली।

  2. केजरीवाल ने गिरफ्तारी प्रक्रिया पर सवाल उठाए, मोदी को घेरा।

  3. आप नेता को 18 अगस्त को एसीबी ने गिरफ्तार किया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गुरुवार को दिल्ली की अदालत ने जमानत दे दी। उन्हें 18 अगस्त को एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि जैन को गिरफ्तार क्यों किया गया, क्योंकि सामान्य मामलों में गिरफ्तारी पूछताछ के लिए होती है और पुलिस कस्टडी ली जाती है। जैन को पुलिस कस्टडी में नहीं भेजा गया, उनसे कोई पूछताछ नहीं हुई और सीधे न्यायिक हिरासत में डाल दिया गया। केजरीवाल ने कहा कि केस इतना कमजोर था कि मात्र दस दिन में बेल मिल गई।

मोदी जी चौबीसों घंटे लोगों को जेल भेजने के बारे में सोचते हैं: केजरीवाल

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि इससे उन्हें क्या हासिल हुआ? उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी चौबीस घंटे लोगों को जेल भेजने के बारे में सोचते रहते हैं, देश चलाने में उनकी कोई रुचि नहीं है और न ही वे देश चलाना जानते हैं। केजरीवाल ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि किसी गांव का थानेदार होना चाहिए था, क्योंकि उनकी हरकतें वैसी ही हैं। यह पोस्ट बेल मिलने के तुरंत बाद आया है।

यह भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, DJB भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट ने दी जमानत