किसानों का सत्याग्रह 14 वें दिन भी जारी
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : शकरपुर यमुना खादर के रैनी वेल में अपनी मांगों को लेकर कि
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : शकरपुर यमुना खादर के रैनी वेल में अपनी मांगों को लेकर किसानों का सत्याग्रह 14 वें दिन भी जारी रहा। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, सत्याग्रह जारी रहेगा।
भारतीय संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक्शन कमेटी की बैठक हुई है, इसमें कई टीमों का गठन किया गया है। अब टीम के सदस्य पूरी दिल्ली के यमुना खादर के गांव में जाकर किसानों व मजदूरों के बीच जनजागरण करेंगे। 18 मार्च को एक बड़ी जनसभा भी की जाएगी। इसमें लोगों को बताया जाएगा कि सरकार यमुना सफाई पर सिर्फ बयानबाजी कर रही है। हकीकत में हालात कुछ और हैं। सत्याग्रह में राम नगीना ¨सह, ऋषिराज त्यागी, विनोद कुमार शर्मा, भृगराज रावल, वीर महेंद्र ¨सह, मिथिलेश ¨सह, नेवल ¨सह, मो. शालिम, राजेश्वरी शर्मा, जगदीश सैनी, हरिश्चंद्र सैनी भी मौजूद रहे।