विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आग की हंसी' के लिए राम दरश मिश्र को साहित्य अकादमी पुरस्कार

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 18 Dec 2015 07:47 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 18 Dec 2015 08:38 AM (GMT+05:30)

साहित्य अकादमी की ओर से वर्ष 2015 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। हिंदी में रामदरश मिश्र को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। साहित्य अकादमी की ओर से वर्ष 2015 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। हिंदी में रामदरश मिश्र को कविता संग्रह 'आग की हंसी' के लिए, उर्दू में शमीम तारिक को उनकी समालोचना 'तसव्वुफ' के लिए दिया जाएगा।

इसके अलावा, अंग्रेजी में साइरस मिस्त्री को उनके उपन्यास 'क्रॉनिकल ऑफ-ए-कार्प्स बीयरर' के लिए दिया जाएगा। सभी को 16 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा। वहीं इस वर्ष का साहित्य अकादमी भाषा सम्मान संस्कृत के विद्धान प्रो. श्रीकांत बाहुलकर को दिया जाएगा।

अकादमी के सचिव डॉ. के श्रीनिवास राव ने यह जानकारी दी। साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में एक ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि दी जाती है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रामदरश मिश्र वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं।

पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा, लोग कह रहे हैं कि काफी देर बाद यह सम्मान मिला। लेकिन सम्मान मिलने से अच्छा लग रहा है।