साहिबाबाद-आनंद विहार रूट पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 53 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
साहिबाबाद-आनंद विहार रूट पर सोमवार देर रात कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया।
HighLights
कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे।
साहिबाबाद-आनंद विहार रूट पर रेल परिचालन बाधित।
कुल 53 ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द या डायवर्ट।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। साहिबाबाद-आनंद विहार रूट पर सोमवार देर रात हादसा हो गया। रात करीब 2:30 बजे कोयले से भरी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना पर मौके पर डीआरएम समेत कई सीनियर रेल अधिकारी पहुंचे।
उन्होंने बताया कि डिब्बे कोयले से भरे हैं, लिहाजा रिस्टोर होने में कुछ समय लगेगा। लंबी दूरी की ट्रेनों को नई दिल्ली-सदर बाजार-पुरानी दिल्ली- शाहदरा से चलाया जा रहा है।

इस वजह से नई दिल्ली से (वाया आनंद विहार) साहिबाबाद रेल परिचालन ठप हो गया। साथ ही कई लोकल पेसेंजर ट्रेनों को रद करना पड़ा। कई ट्रेनें जहां तहां खड़ी हैं। इससे रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कुछ ट्रेनों का रूट बदला और कई को कैंसिल करना पड़ा
गाजियाबाद-नई दिल्ली सेक्शन के बीच मालगाड़ी के 6 लदे हुए डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है, लेकिन जानकारी के अनुसार, कुछ ट्रेनों को रद किया गया है, कुछ का रूट बदला गया है।
ट्रेनों का रूट बदलना
- 24 ट्रेनों का रूट दिल्ली - नई दिल्ली के रास्ते बदला गया है
- ट्रेनों का रद होना
- 16 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं
- ट्रेनों का आंशिक रूप से रद होना
- 5 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद कर दी गई हैं
ट्रेनों के समय में बदलाव (रेगुलेशन)
- 8 ट्रेनें (मुरादाबाद डिवीजन और NCR से आनंद विहार जाने वाली)
- कुल प्रभावित ट्रेनें :- 53 ट्रेनें
किस ट्रेन का रूट बदला और किसे कैंसिल करना पड़ा?
- 64437 गाजियाबाद-दिल्ली रद
- 64402 दिल्ली-साहिबाबाद रद
- 64411 साहिबाबाद-दिल्ली रद
- 64408 दिल्ली-गाजियाबाद रद
- 64423 गाजियाबाद-नई दिल्ली रद
- 64430 नई दिल्ली-गाजियाबाद रद
- 64425 गाजियाबाद-नई दिल्ली रद
- 64432 नई दिल्ली-गाजियाबाद रद
- 64104 नई दिल्ली-DKDE गाजियाबाद से शुरू होगी (शॉर्ट ओरिजिनेट)
- 64109 DKDE-SSB गाजियाबाद में समाप्त होगी (शॉर्ट टर्मिनेट)
- 64112 SSB-DKDE गाजियाबाद से शुरू होगी (शॉर्ट ओरिजिनेट)
- 64417 गाजियाबाद-दिल्ली रद
- 64152 दिल्ली-अलीगढ़ जंक्शन गाजियाबाद से शुरू होगी (शॉर्ट ओरिजिनेट)
- 64439 गाजियाबाद-दिल्ली रद
- 64406 दिल्ली-गाजियाबाद रद
- 64401 गाजियाबाद-दिल्ली रद
- 64434 दिल्ली-गाजियाबाद रद
- 64053 पलवल-गाजियाबाद नई दिल्ली में समाप्त होगी (शॉर्ट टर्मिनेट)
- 64031 गाजियाबाद-साहिबाबाद रद
- 54474 सहारनपुर-दिल्ली साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली होकर डायवर्ट की गई
