दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से हुआ सफल घुटना प्रत्यारोपण
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के केंद्रीय हड्डी रोग संस्थान में पहली बार रोबोट-असिस्टेड टोटल नी रिप्लेसमेंट किया गया। यह 75 ...और पढ़ें
-1787457412193_m.webp)
सफदरजंग अस्पताल में पहली बार रोबोट-असिस्टेड टोटल नी रिप्लेसमेंट (टीकेआर) किया गया। जागरण
HighLights
सफदरजंग अस्पताल में पहली रोबोट-असिस्टेड टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी।
आयुष्मान भारत योजना के तहत 75 वर्षीय मरीज का निःशुल्क घुटना प्रत्यारोपण।
दिल्ली के अस्पताल में रोबोटिक आर्थोपेडिक सर्जरी की नई शुरुआत।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) एवं सफदरजंग अस्पताल के केंद्रीय हड्डी रोग संस्थान (सीआईओ) में पहली बार रोबोट-असिस्टेड टोटल नी रिप्लेसमेंट (टीकेआर) किया गया।
22 अगस्त को 75 वर्षीय आर्थिक रूप से कमजोर पुरुष मरीज का घुटना प्रत्यारोपण आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क किया गया। इसके साथ ही अस्पताल में रोबोटिक आर्थोपेडिक सर्जरी की शुरुआत हुई।
अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा के सहयोग और प्रोत्साहन से यह सुविधा शुरू की गई है। सर्जरी सीआईओ के निदेशक प्रो. डॉ. सुमित सुराल के चिकित्सकीय मार्गदर्शन में हुई।

सर्जिकल टीम का नेतृत्व कंसल्टेंट प्रोफेसर एवं यूनिट हेड डॉ. भागवती प्रसाद शर्मा ने किया। उनके साथ डॉ. ध्रुव मेनी और डॉ. कार्तिक यादव रहे। एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व डॉ. सुशील गुरिया ने किया। नर्सिंग टीम में सिस्टर रेखा व रितिका और तकनीकी टीम में विजेंदर ने सहयोग किया।
एक रोबोटिक प्लेटफार्म से कई सर्जरी की सुविधा
अस्पताल में लगाया गया रोबोटिक प्लेटफार्म अपग्रेड किया जा सकने वाला है। इससे टोटल नी रिप्लेसमेंट के अलावा भविष्य में पार्शियल नी रिप्लेसमेंट और हिप ज्वाइंट रिप्लेसमेंट भी किए जा सकेंगे। तकनीक व सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने के बाद रोबोट-असिस्टेड स्पाइन सर्जरी भी संभव होगी।
यह भी पढ़ें- सफदरजंग अस्पताल ने रचा इतिहास, दुर्लभ हृदय विकार में की दुनिया की पहली रोबोटिक वाल्व सर्जरी
रोबोटिक तकनीक से सर्जरी से पहले सटीक योजना बनाने और प्रत्यारोपण की सही स्थिति और एलाइनमेंट में मदद मिलती है। अस्पताल के अनुसार, इससे उन्नत आर्थोपेडिक उपचार की सुविधा बढ़ेगी। आयुष्मान भारत के तहत यह सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए भी उपलब्ध होगी।
