विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RTR फ्लाईओवर आज से वाहनों के लिए खुलेगा, PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया निरीक्षण

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:54 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली में आरटीआर फ्लाईओवर की मरम्मत पूरी हो गई है और पीडब्ल्यूडी ने सुरक्षा जांच भी कर ली है। ...और पढ़ें

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। जागरण

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। जागरण

HighLights

  1. आरटीआर फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पूरा हुआ।

  2. पीडब्ल्यूडी ने रविवार रात सुरक्षा जांच की।

  3. आज रात 10 बजे से हल्के वाहन चलेंगे।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में आरटीआर फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। रविवार रात पीडब्ल्यूडी ने सुरक्षा जांच भी पूरा कर ली।

फ्लाईओवर पर पांच जगहों पर दरारें थीं, जिसे ठीक किया गया है। कंक्रीट की मजबूती के बाद ही ट्रैफिक का संचालन शुरू होगा।

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने फ्लाईओवर का निरीक्षण किया है। इस दौरान पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-10-26 at 12.45.53

विभागीय जानकारी के मुताबिक, रात 10 बजे के बाद हल्के वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जा सकती है।