पुस्तकों के साथ गली-गली पहुंचा संघ
फोटो: 4 डेल 506 जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वंयसेवकों ने साहि
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वंयसेवकों ने साहित्य के प्रति लोगों में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए दिल्ली के एक हजार से अधिक स्थानों पर स्टॉल लगाया और लोगों को उत्तम विचारों पर आधारित पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। संघ ने उत्तम पुस्तकें-उत्तम विचार, सभी के लिए अभियान के तहत रविवार को साहित्य प्रचार दिवस मनाया। सुबह से ही गलियों, बाजारों के साथ पार्क तक में स्टॉल लगाकर स्वयंसेवक लोगों को पुस्तक लेने के लिए प्रेरित कर रहे थे। पुस्तक खरीदने में युवा व बच्चे विशेष रुचि ले रहे थे।
इसमें बाल साहित्य, गीता, रामायण, संघ का परिचय, वीर माताएं, परिवार प्रबोधन व अनमोल कहानियों के साथ अंबेडकर, गुरु गोबिंद सिंह की जीवनी समेत अन्य पुस्तकें थी। इस बारे में संघ दिल्ली के प्रचार प्रमुख राजीव तुली ने बताया कि एक हजार से अधिक स्थानों पर स्टॉल लगाया गया, जिसमें 15 लाख रुपये से अधिक कीमत की 59 हजार पुस्तकें बेची गई। इस अभियान में भोर से ही पांच हजार से अधिक स्वयंसेवक लगे रहे।