मानसून बाद शुरू होगा सड़कों का मरम्मत कार्य
दिल्ली की टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत का काम मानसून के खत्म होते ही शुरू कर दिया जाएगा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली
दिल्ली की टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत का काम मानसून के खत्म होते ही शुरू कर दिया जाएगा। इस पर एक हजार करोड़ रुपये का फंड खर्च किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने सड़कों को सुधारने के लिए अलग से फंड की व्यवस्था की है, जिसमें एक हजार करोड़ रुपये रखे गए हैं। इससे सभी सड़कों की हालत को सुधारा जाएगा। इसमें लोक निर्माण विभाग के अलावा अन्य एजेंसियों की सड़कें भी शामिल हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली में टूटी सड़कों को सुधारने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा।
बता दें कि दिल्ली में सभी सड़कों की लंबाई करीब तीन हजार किमी है। इसमें लोक निर्माण विभाग के पास करीब 1200 किमी सड़क है। इसमें 60 फुट से अधिक चौड़ी सड़कें शामिल हैं। जबकि अन्य सड़कें दिल्ली नगर निगम व अन्य एजेंसियों की हैं। इन सड़कों से अधिकतर दिल्ली नगर निगम की सड़कों की हालत खराब है। यह जगह-जगह से टूटी हुई है, इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-----------
500 किमी सड़कों पर होगी लैंडस्केपिंग
प्रदूषण की समस्या से निजात पाने और सड़कों की सुंदरता बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार सभी बड़ी सड़कों के दोनों तरफ लैंडस्केपिंग करवाएगी। यह दूरी करीब 500 किलोमीटर होगी। एक दिन में लगेंगे पांच लाख पौधे
आठ सितंबर को दिल्ली सरकार ने मेगा प्लांटेशन ड्राइव में पाच लाख पौधे एक दिन में लगाने का लक्ष्य रखा है। दिल्ली में हरियाली को बढ़ाने के लिए आरडब्ल्यूए को मजबूत किया गया है। उन्हें दिया जाने वाला मरम्मत फंड बढ़ाया गया है।