रिपू कुमार बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव, दिल्ली में हुई नियुक्ति
पूर्वी चंपारण के रिपू कुमार को अखिल भारतीय पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति दिल्ली ...और पढ़ें

HighLights
रिपू कुमार अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त।
नियुक्ति दिल्ली में परिषद के केंद्रीय कार्यालय में हुई।
पंचायती राज सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास प्राथमिकता।
पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के पिपरा खेम गांव निवासी रिपू कुमार को अखिल भारतीय पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति दिल्ली के मयूर विहार स्थित परिषद के केंद्रीय कार्यालय “पंचायत धाम” में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय तथा पूर्व राज्यसभा सांसद, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय संरक्षक आर.के. सिन्हा के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान द्वारा की गई।
रिपू कुमार ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि परिषद के नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है और जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। पंचायत के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण और बलवंत राय मेहता द्वारा पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए देखे गए सपनों को साकार करने हेतु वे आजीवन पंचायत परिषद के साथ जुड़कर कार्य करते रहेंगे। साथ ही, पंचायती राज के सशक्तीकरण, ग्राम स्वराज और ग्रामीण विकास के लक्ष्यों को पूरा करने में सर्वोत्तम योगदान देना उनकी प्राथमिकता होगी।
रिपू कुमार को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने कहा कि वे सामाजिक और पंचायती राज व्यवस्था के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पंचायतों में कार्य करने का उनका लंबा अनुभव रहा है। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मीडिया एवं अभियान सलाहकार बद्री नाथ ने कहा कि रिपू कुमार एक छोटे से पंचायत से पढ़-लिखकर आज देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं, लेकिन पंचायतों के साथ उनका जुड़ाव आज भी कायम है।
इस दौरान महामंत्री ध्यानपाल जादौन, मीडिया सलाहकार बद्री नाथ, राजस्थान पंचायत परिषद के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी, रामवृक्ष प्रसाद, नितिन अग्रवाल, मोहन राठौर, मदन यादव, रमाकांत शुक्ला और दिवाकर दूबे ने रिपू कुमार को ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।
