Move to Jagran APP

लाल किला मैदान में दशहरा मनाएंगे प्रधानमंत्री

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व दशहरा इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिल्ली में ही मनाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 08:35 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 09:08 PM (IST)
लाल किला मैदान में दशहरा मनाएंगे प्रधानमंत्री
लाल किला मैदान में दशहरा मनाएंगे प्रधानमंत्री

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व दशहरा इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में ही मनाएंगे। वह लाल किला मैदान में आयोजित रामलीला में प्रतीकात्मक तीर छोड़कर रावण का वध करेंगे। यह तीसरा अवसर होगा जब प्रधानमंत्री विजयादशमी राष्ट्रीय राजधानी में मनाएंगे। पिछले वर्ष व वर्ष 2014 में उन्होंने दशहरा दिल्ली में मनाया था।

loksabha election banner

लवकुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि लाल किला मैदान में आयोजित रामलीला में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ प्रधानमंत्री भी शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधि-विधानपूर्वक राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की आरती उतारेंगे। रावण, मेघनाद व कुंभकरण का पुतला दहन शाम 6 बजे होगा। खास बात यह है कि जिस रामलीला के मंच पर प्रधामंत्री आएंगे उसपर उनके मंत्रिमंडल के दो सदस्यों डॉ. हर्षवर्धन व विजय सांपला ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता व दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी अभिनय किया है।

पिछले वर्ष भी प्रधानमंत्री ने दशहरा लाल किला मैदान में ही मनाया था। यहां आयोजित हो रही श्री धार्मिक लीला समिति के आयोजन में शामिल हुए थे, जबकि वर्ष 2016 में उन्होंने लखनऊ के ऐशबाग की ऐतिहासिक रामलीला में शिरकत की थी। श्री धार्मिक लीला समिति की रामलीला में इस बार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. मनमोहन सिंह शामिल होंगे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई भी होंगे। नवश्री लीला समिति के आयोजन में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। वहीं, लाल किला मैदान की तीनों रामलीलाओं के साथ ही पुरानी दिल्ली की अन्य रामलीलाओं में आकर्षक रंगों से सजे विशालकाय पुतले खड़े कर दिए गए हैं, जिनकी ऊंचाई 70 से लेकर 100 फुट तक है। नवश्री लीला समिति के आयोजन में शाम सात बजे पुतला दहन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.