विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रत्ना सिंह ने पुलिस पर लगाया अवैध हिरासत का आरोप, साकेत कोर्ट में एफआईआर की मांग

By Gouri Edited By: Sachin Jha
Published: Sun, 11 Oct 2026 08:06 AM (IST)

सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने साकेत कोर्ट में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अर्जी दी ...और पढ़ें

सीजेपी की लीगल हेड ने दी कोर्ट में अर्जी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

सीजेपी की लीगल हेड ने दी कोर्ट में अर्जी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. रत्ना सिंह ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर की अर्जी दी।

  2. सीईसी ज्ञानेश कुमार के विरोध प्रदर्शन में जाने से रोका गया।

  3. पुलिस पर अवैध हिरासत और रोकने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने साकेत कोर्ट में अर्जी देकर पुलिसवालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।

उनका आरोप है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में जाने से पुलिसकर्मियों ने उन्हे गलत तरीके से रोका था।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा वीडियो

इससे जुड़ा एक विडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह वीडियो काल के माध्यम से अपनी कार के अंदर से बात करते हुए नजर आ रही है।

उनका कहना है कि पुलिस सुबह उनके घर आई थी। लेकिन, उन्हें बताया गया कि वह वहां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब पुलिस से पूछा कि क्या उनके पास कोई आफिशियल नोटिस है, तो पुलिस के पास कुछ नहीं था।

हिरासत में लेने का मिला ऑर्डर

उन्होंने बस इतना कहा कि हमें ऊपर से आपको हिरासत में लेने का ऑर्डर मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बार-बार उन्हें कार से बाहर निकलने के लिए कह रही थी और उन्हें उनके घर पर हिरासत में लेना चाहती थी। 

उनका कहना है कि मुझे सड़क पर गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है। सिंह ने यह आवेदन साकेत कोर्ट के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अभिनव पांडे के समक्ष दायर किया है।

याचिका में कहा गया है कि आज पहले जब सिंह दो साथी वकीलों के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ रही थीं, तो उन्हें अपने घर के बाहर से हिलने की अनुमति नहीं दी गई। इसमें कहा गया है कि दो कारों ने उन्हें रोक दिया और पुलिसकर्मी कार के दरवाजों के बाहर खड़े रहे।