दुष्कर्म मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ 11 से ट्रायल शुरू
गुड़गांव के भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला गत फरवरी महीने का है। अब इसी मामले पर 11 जुलाई से दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा। उमेश अग्रवाल के अलावा मामले में दो और
गुड़गांव। गुड़गांव के भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला गत फरवरी महीने का है। अब इसी मामले पर 11 जुलाई से दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा। उमेश अग्रवाल के अलावा मामले में दो और लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज है।
पीड़िता का आरोप है कि उसकी जानकार एक महिला उसे बहाने से फरीदाबाद के होटल में ले गई थी। वहां नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के मुताबिक, परिचित महिला ने होटल में कहा कि कोई उससे मिलने आ रहा है। बाद में वहां एक शख्स आया। पीड़िता का दावा है कि वह गुड़गांव का भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल था। आरोपी ने अगले दिन चार जनवरी को संदीप नाम के शख्स के साथ वाहन से उसे उसके घर तिलक नगर भिजवाया। संदीप ने भी उसके घर में उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता का कहना है कि उमेश अग्रवाल ने उन्हें दो बार फोन कर धमकाया। कहा कि घटना की शिकायत पुलिस में करने पर बुरा अंजाम होगा।
फरीदाबाद । सेक्टर-31 में अपनी बुआ के पास रही रही किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी सिपाही को सात साल की कैद व 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। बता दें कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला उसका फूफा ही था, जो पुलिस विभाग में कार्यरत था।