Move to Jagran APP

दुष्कर्म के आरोपित ने खुद को गोली मारी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: किशोरी को अगवा कर जबरन शादी करने और दुष्कर्म के आरोपित

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 10:55 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 10:55 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित ने खुद को गोली मारी
दुष्कर्म के आरोपित ने खुद को गोली मारी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: किशोरी को अगवा कर जबरन शादी करने और दुष्कर्म के आरोपित ने खुद को सीने में गोली मार ली। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी पहचान अजय उर्फ सन्नी (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। जांच में पता चला कि उसने पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को भगाकर शादी कर ली थी। परिजनों ने अपहरण, जबरन शादी करने और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इससे वह परेशान था। मामला गोकलपुरी इलाके का है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार, अजय मूलरूप से रमाला, बागपत, यूपी का रहने वाला है और यहां परिवार के साथ डी-50 गंगा विहार, गोकलपुरी में रहता है। वर्ष 2016 में उसने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ शादी कर ली थी। इन दिनों जमानत पर है। मंगलवार को उसने बुआ के घर के पास तमंचे से खुद को गोली मार ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.